ताजा खबर
गंदे पानी की समस्या और पाईप लाईन लीकेज को तत्काल दूर करें
रायपुर, 5 फरवरी। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को टीम भेजक पाईप लाईन परीक्षण कर चिन्हांकित करवाये और अवैध कनेक्शनों को वैध नियमितिकरण करवाने नगर निगम की ओर से अभियान चलाएं। जो अवैध नल कनेक्शनो को नियमितिकरण नहीं करवायेगा उसके खिलाफ एवं अवैध नल लगाने वाले ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने एफआईआर की जाये। बोर खनन के कार्य जल संकट वाले क्षेत्रो में व्यवहारिक आवश्यकता को ध्यान में रखकर करवाये। महापौर ने वार्डो में गर्मी के दौरान नलों से पानी खीचने लगाये जाने वाले टूल्लू पंप जप्त करने की कार्यवाही कर कारगर अंकुश लगाने एवं टेल एण्ड तक लोगो को सुगम जलापूर्ति सतत मॉनिटरिंग कर करना सुनिश्चित करने सभी जोन कमिश्नरो को निर्देशित किया।
महापौर ने पेयजल टैंकरो से जलसंकट ग्रस्त क्षेत्र में आपूर्ति कार्य योजना बनाकर करवाने के निर्देश दिये।
आयुक्त विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरो एवं अभियंताओं को शहर की पाईप लाईनो की ड्राइंग डिजाईन शीघ्र तैयार करने के निर्देशित किया ।
आयुक्त ने प्रतिदिन सुबह जोन क्षेत्र के वार्डो में अपनी टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ वार्डो में पेयजल आपूर्ति के समय पाईप लाईन निरीक्षण कर समस्याग्रस्त क्षेत्रो में टेल एण्ड तक आवश्यक कार्यवाही त्वरित करके नागरिको को नलो से पेयजल सुगमता से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करवाने सभी जोन कमिश्नरो को निर्देशित किया। आयुक्त ने गंदे पानी की समस्या और पाईप लाईन लीकेज के सभी प्रकरणो को प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक सुधार करने कहा। आयुक्त ने व्यवहारिक आवश्यकता के अनुरूप पाईप लाईन डालने का प्रस्ताव वार्डो में तत्काल भेजकर टेण्डर कार्य प्रारंभ करने निर्देशित किया ताकि गर्मी में पेयजल की मांग बढने पर उसकी कमी आने पर पाईप लाईन डाला जाना उपयोगी सिद्ध हो सके।
आयुक्त ने वार्डो में गंदा पानी आने और पाईप लाईन लीकेज की जानकारी मिलते ही वहां तत्काल टीम भेजकर प्राथमिकता से उसे दुरुस्त करवाने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये।
बैठक में जलविभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू की विशेष उपस्थिति और अपर आयुक्त पंकज के शर्मा, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू, राजेश राठौर, संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता जल नरसिंह फरेन्द्र, सभी जोन कमिश्नर शामिल हुए।


