ताजा खबर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 3 मौतें, 10 जख्मी
05-Feb-2026 1:00 PM
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 3 मौतें, 10 जख्मी

 सभी गरियाबंद के
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 फरवरी।
बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर बीती रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकरा जाने से गंभीर सडक़ हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, सभी युवक गरियाबंद जिले के निवासी थे और घूमने के लिए बस्तर क्षेत्र आए हुए थे। वे पहले विशाखापट्टनम और जगन्नाथपुरी गए, इसके बाद 2 फरवरी की शाम दंतेवाड़ा पहुंचे। तीन फरवरी को मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के बाद बारसूर घूमने गए और देर रात मारडूम की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे स्थित कहुआ पेड़ से टकरा गया।
मारडूम थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ युवक वाहन के भीतर फंसे रह गए, जबकि कुछ बाहर जा गिरे। हादसे में रूपेंद्र नेताम, खिलेश्वर नेताम और रामरतन ठाकुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों को तत्काल लोहंडीगुड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर स्थित मेकाज अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट