ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 5 फरवरी । राजधानी में 10 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह आयोजित किया गया है। इसके लिए पंडाल आदि की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने इस आयोजन को लेकर कांग्रेस ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, सचिव सुबोध हरितवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह आयोजन भी बालोद में हुए स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी की तरह नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिना टेंडर बिना वर्क आर्डर टेंट लगाना शुरू करवा दिया गया है। जो एक बड़ा घोटाला होगा। उन्होंने बताया कि सीएसआईडीसी में इंपैनल पांच टैंट हाउस को आज अपने प्रेजेंटेशन के लिए आमंत्रित किया गया। इनमें से दो दिल्ली, दो रायपुर और एक बिलासपुर की फर्म है।उससे पहले ही टेंट लगाना शुरू कर दिया गया है। यह आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास शैल ठाकुर की निगरानी में हो रहा है।


