ताजा खबर

बीजापुर में मुठभेड़ जारी
05-Feb-2026 12:58 PM
बीजापुर में मुठभेड़ जारी

 नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की ख़बर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 5 फरवरी।
बीजापुर जिले के पेद्दागेलूर क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ जारी होने की खबर है। यह मुठभेड़ डीआरजी और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवानों तथा नक्सलियों के बीच चल रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में एक नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि घटनास्थल से एक ऑटोमेटिक एके-47 राइफल बरामद की गई है। सुरक्षाबलों द्वारा पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और अतिरिक्त बल को भी क्षेत्र में तैनात किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ अभी जारी है और विस्तृत जानकारी अभियान समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी।


अन्य पोस्ट