ताजा खबर
(आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)
गाज़ियाबाद पुलिस के मुताबिक़ बुधवार सुबह तीन नाबालिग बहनों ने ख़ुदकुशी कर ली.
पुलिस अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि पुलिस इस मामले में तीनों बहनों को ऑनलाइन कोरियन गेम की लत होने के एंगल से भी जांच कर रही है.
असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच से ये सामने आया है कि तीनों बहनों को कथित तौर पर 'लव गेम' की लत थी. ये एक ऑनलाइन गेम है, जिसमें टास्क दिए जाते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि बच्चियों के माता-पिता हद से ज्यादा गेम खेलने से मना कर रहे थे.
एसीपी अतुल कुमार सिंह ने एक वीडियो बाइट में बताया है, "आज यानी 4 फ़रवरी को रात करीब सवा दो बजे पीआरवी से ये सूचना मिली कि थाना टीलामोड़ में तीन बच्चियों ने आत्महत्या कर ली. तीन बच्चियों की उम्र 16 साल, 14 साल और 12 साल थी." (bbc.com/hindi)


