ताजा खबर
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्रेड डील के प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए कहा, ''हमेशा की तरह इस बार भी ट्रेड डील की घोषणा हमारे प्रधानमंत्री ने नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की. अमेरिका ने कहा है कि वह हम पर 18 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाने जा रहा है. पहले अमेरिका हम पर तीन फ़ीसदी से भी कम टैरिफ़ लगाता था, अब तीन फ़ीसदी की जगह 18 फ़ीसदी होगा.''
उन्होंने कहा, ''ट्रंप ने कहा कि भारत 500 अरब डॉलर का अमेरिकी सामान आयात करेगा. इस व्यापार समझौते में किसानों के हितों की बलि क्यों दी गई. इन चार महीनों में ऐसा क्या बदल गया. आपने जो समझौता किया है, उससे भारत को क्या फायदा हुआ है.''
इससे पहले भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड पर अंतिम दौर की बातचीत में ब्योरे तय किए जा रहे हैं.
बहुत जल्द भारत और संयुक्त अमेरिका की ओर से इस पर एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा. इसमें इस समझौते का विवरण होगा, जिस पर दोनों देश जल्द हस्ताक्षर करेंगे. (bbc.com/hindi)


