ताजा खबर
रेलवे बजट में छत्तीसगढ़ के लिए 7470 करोड़ का प्रावधान- साय
02-Feb-2026 11:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 2 फरवरी। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए रेलवे बजट में 7470 करोड़ का ऐतिहासिक प्रावधान किया गया है। यह 2009-14 के वार्षिक औसत से लगभग 24 गुना अधिक है। इस बजट से नए ट्रैक निर्माण, स्टेशनों का पुनर्विकास और सुरक्षा उन्नयन जैसे कार्य होंगे। बस्तर में जगदलपुर को कनेक्ट करने वाला रावघाट-जगदलपुर प्रोजेक्ट शुरू होगा, जिससे जनजातीय समाज को फायदा होगा। अमृत स्टेशन योजना के तहत 32 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस की सेवाएं भी शुरू होंगी। यह विकास छत्तीसगढ़ के व्यापार, पर्यटन, उद्योग, रोजगार और आमजन के जीवन में नई ऊर्जा लाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


