ताजा खबर
रेल बजट में छत्तीसगढ़ को मिले 7470 करोड रुपए
02-Feb-2026 8:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रेल मंत्री ने दी जानकारी
रायपुर, 02 फरवरी। केन्द्रीय बजट में छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं के लिए 7470 करोड रुपए का बजट आवंटित किया गया है। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार शाम आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी।
रायपुर रेल मंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता मैं मंडल प्रबंधक दयानंद भी शामिल हुए। श्री वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 51080 करोड़ के प्रोजेक्ट सैंक्शन है।
बस्तर से जगदलपुर परियोजना शुरू हो रही है।
परमालकसा खरसिया रेल परियोजना फ्रेट कॉरिडोर में महत्वपूर्ण है। फ्रेट कॉरिडोर वेस्ट बंगाल से उड़ीसा छत्तीसगढ़ को जोड़ेगा। आने वाले समय में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी से छत्तीसगढ़ में पैसेंजर मेल एक्सप्रेस की संख्या डबल हो जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य को आवंटित रेल बजट में निम्न अनुसार है
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



