ताजा खबर

भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप
02-Feb-2026 9:59 PM
भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप

कांग्रेस ने गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा

रायपुर, 2 फरवरी। टेकारी गांव में मड़ई मेले के बाद सरपंच चंद्रकांत वर्मा पर हुए जानलेवा हमले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे और रायपुर शहर अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन ने कहा कि गंभीर अपराध के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

कांग्रेस ने कहा कि घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ता खुद थाना घेराव की धमकी दे रहे हैं, जो प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का प्रमाण है। कांग्रेस ने गृह मंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यह घटना कांग्रेस के ‘थाना घेराव अभियान’ को सही ठहराती है।


अन्य पोस्ट