ताजा खबर

देखें VIDEO : “एपस्टीन फ़ाइल्स”पर चुप्पी क्यों..
02-Feb-2026 8:12 PM
देखें VIDEO : “एपस्टीन फ़ाइल्स”पर चुप्पी क्यों..

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उठाए सवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 फरवरी। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने चर्चित एपस्टीन फाइल्स पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले “कश्मीर फाइल्स”आई थी जिसने लोगों को बांटने का काम किया. फिर आई “केरल फाइल्स”, उसमें भी बांटने का काम किया गया.

अभी “एपस्टीन फाइल”आई है. अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन फाइल खोला है जिसमें प्रधानमंत्री तक का नाम आया है, लेकिन सब मौन हैं.

कश्मीर फाइल्स, केरल फाइल्स के बारे में तो भाजपा के लोग खूब बातें किया करते थे, अब जरा एपस्टीन फाइल के बारे में बोलें.

 


अन्य पोस्ट