ताजा खबर

पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने से निजी निवेश के द्वार खुले..
28-Jan-2026 10:43 PM
पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने से निजी निवेश के द्वार खुले..

पर्यटन-संस्कृति सचिव डॉ रोहित यादव ने उपलब्धियां गिनाईं

छत्तीसगढ़ संवाददाता 

रायपुर, 28 जनवरी। पर्यटन-संस्कृति सचिव डॉ रोहित यादव ने बुधवार को पर्यटन और संस्कृति विभाग में दो साल के कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर आर्थिक विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और विरासत संवर्धन में समन्वित प्रगति का मॉडल स्थापित किया है। पर्यटन विभाग ने निवेश, रोजगार और वैश्विक पहचान की ओर तेज कदम बढ़ाए हैं।

उन्होंने मीडिया से चर्चा बताया कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया।इससे निजी निवेश के नए द्वार खुले, 500 करोड़ रुपये से अधिक निजी निवेश सुनिश्चित हुआ ।
- रामलला दर्शन योजना: 42,500 श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराया गया।
- होम-स्टे नीति: 500 नए होम-स्टे विकसित करने का लक्ष्य।
- फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर: 350 करोड़ रुपये की परियोजना।
- भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर: 146 करोड़ रुपये की परियोजना।
- मयाली-बगीचा विकास: 10 करोड़ रुपये की परियोजना।
- सिरपुर एकीकृत विकास: मास्टर प्लान तैयार।
- चित्रकोट ग्लोबल डेस्टिनेशन डेवलपमेंट: 250 करोड़ रुपये की परियोजना है।

पर्यटन सचिव डॉ. रोहित यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने वैश्विक यात्रा कार्यक्रमों में भाग लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन का प्रचार-प्रसार किया। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने फिक्की जैसी संस्थाओं के साथ भागीदारी की है।

संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की उपलब्धियां:
- चिन्हारी पोर्टल: कलाकारों और साहित्यकारों का पंजीकरण।
- बस्तर पंडुम: बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए।
- पुरातत्व क्षेत्र: रीवां (रीवांगढ़) में पुरातात्विक उत्खनन से प्राचीन इतिहास की जानकारी मिली।


अन्य पोस्ट