ताजा खबर
पश्चिमी विक्षोभ आ रहा, 28 से बारिश संभावना
25-Jan-2026 6:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 जनवरी। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और उससे लगे हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को 26 जनवरी को प्रभावित करने की संभावना है।
30 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। प्रदेश में कल 26 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
प्रदेश में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि का क्रम जारी रहने की संभावना है। 28 जनवरी को एक दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज चमक भी होगा।
प्रदेश में 31 जनवरी से वर्षा की गतिविधि प्रारंभ होने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


