ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी। खल्लारी में महात्मा देवपाल मोची के पुण्य स्मरण में रविवार को सुबह 11 बजे सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
रिटायर्ड प्रोफेसर घनाराम साहू ने संगोष्ठी को लेकर बताया कि खल्लारी का पुरातात्विक ऐतिहासिक वैभव बहुत ही समृद्ध है। खल्लारी में स्थित जगन्नाथ मंदिर का निर्माण महात्मा देवपाल मोची ने 1413 ईसवी में करवाया था, जो नारायण (विष्णु) के भक्त थे।
खल्लारी का प्राचीन नाम खालवाटिका था, जो चर्मशिल्प कला उद्योग के लिए प्रसिद्ध था। यहां स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाएं विराजित हैं। मंदिर का शिलालेख वर्तमान में रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में सुरक्षित है।
महात्मा देवपाल मोची के जीवन और कार्यों पर शोध किया जा रहा है और उनकी रचनाओं को प्रकाश में लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि चुन्नीलाल साहू (पूर्व सांसद, लोकसभा महासमुन्द), विश्वनाथ बोगी (मुख्य वक्ता, समरसता प्रमुख, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), योगेश्वर राजू सिन्हा (विधायक, महासमुन्द) के अलावा ध्रुव कुमार मिर्धा (अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त), लोकनाथ बारी (सभापति, जिला पंचायत महासमुन्द), चंद्रहास चंद्राकर (अध्यक्ष, बीज विकास निगम, छत्तीसगढ़ शासन, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त), येतराम साहू (जिलाध्यक्ष, भाजपा महासमुन्द), डॉ. विमल चोपड़ा (पूर्व विधायक, महासमुन्द), प्रो. घनाराम साहू (वरिष्ठ समाजसेवी), ठाकुर राम (क्षेत्रीय प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), सुरेन्द्र दुबे (प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद, महासमुन्द), पुष्पेन्द्र कुमार साहू (सरपंच, खल्लारी), भूमिका सिन्हा (जनपद सदस्य, खल्लारी), देवेन्द्र कुमार रौतिया (जिलाध्यक्ष, रविदास समाज), नकुलराम मेहरा (कार्यक्रम संरक्षक), संजय रौतिया (एसडीओ, जगदलपुर), दुतिया अजगर (प्रदेश उपाध्यक्ष, सर्व रविदास समाज), युगांत मिरी (युवा नेता, भाजपा), प्रमलाल मिरी (एसडीओ, आरंग), ओमप्रकाश मिर्धा (जिलाध्यक्ष, गरियाबंद), राजेन्द्र रात्रे (जिलाध्यक्ष, बलौदा बाज़ार–गयापुर), अशोक सोनावानी (जिलाध्यक्ष, जांजगीर–चांपा), हेमलता मिरी (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), जमुना देवी रात्रे (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, बलौदा), रामकृष्ण मिरी (पूर्व जिलाध्यक्ष, रविदास समाज, महासमुन्द), मूलचंद रौतिया (गुरु प्रचारक, छत्तीसगढ़), बेदनाथ मेहरा (कार्यकारी अध्यक्ष, गुरु रविदास महासभा) एवं राजू मिर्धा (उपाध्यक्ष, शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ) अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


