ताजा खबर

महादेव सट्टा : रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर समेत अन्य की 21 करोड़ की संपत्ति अटैच
13-Jan-2026 6:58 PM
महादेव सट्टा : रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर समेत अन्य की 21 करोड़ की संपत्ति अटैच

दुबई की संपत्ति भी शामिल

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर,13 जनवरी। ईडी ने महादेव सट्टा प्रकरण के आरोपी सौरभ चंद्राकर,रवि उप्पल और, अन्य की 21 करोड़ से अधिक की संपत्ति अटैच कर दी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED), रायपुर जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत 10 जनवरी को एक अस्थायी अटैचमेंट आदेश (PAO) जारी किया, जिसमें महादेव ऑनलाइन बुक (MOB) मामले में लगभग ₹21.45 करोड़ की संपत्तियों को अटैच किया गया है। इसमें ₹98.55 लाख की चल संपत्ति और 27 अचल संपत्तियाँ (जिसमें आवासीय घर, व्यावसायिक दुकानें, कृषि भूमि और भारत एवं दुबई में लक्जरी अपार्टमेंट शामिल हैं) शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत ₹20.46 करोड़ है।

संलग्न संपत्तियाँ निम्नलिखित व्यक्तियों से संबंधित हैं।
रवि उप्पल-मुख्य प्रोमोटर, फरार हैं। दुबई में एक विदेशी संपत्ति (एट्रिया रा') ₹6.75 करोड़ की संलग्न की गई।
रजत कुमार सिंह -सौरभ चंदाकर का सहयोगी हैं। ₹15–20 करोड़ के अपराध से प्राप्त धन (POC) का अर्जन। भिलाई और दुबई में संपत्तियाँ अटैच किया गया है।
सौरभ आहूजा & विशाल रमानीपार्टनर, लगभग 100 पैनल संचालित किए, ₹30 करोड़ POC अर्जित किया। दुर्ग और भिलाई में संपत्तियाँ संलग्न।
 विनय कुमार & हनी सिंह की छह पैनल संचालित किए, फर्जी प्रचार में शामिल। ₹7 करोड़ POC अर्जित किया। जयपुर और नई दिल्ली में आवासीय संपत्तियाँ और वाहन (महिंद्रा थार, टोयोटा फोर्टuner) अटैच किया गया है।
लकी गोयल-टेलीग्राम-आधारित प्रचार में शामिल, ₹2.55 करोड़ POC उत्पन्न किया। राजस्थान में दुकानें और प्लॉट अटैच किया गया है।
राजा गुप्ता- दुबई-आधारित ऑपरेटर, कम से कम 10 पैनल प्रतिबंधित। रायपुर में एक अचल संपत्ति POC से खरीदी गई, जिसे अटैच किया गया।


अन्य पोस्ट