ताजा खबर

गोडसे राष्ट्रवादी थे…
07-Jan-2026 8:42 PM
गोडसे राष्ट्रवादी थे…

राजस्व मंत्री का बड़ा बयान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जनवरी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कह दिया कि नाथूराम गोडसे राष्ट्रवादी व्यक्ति थे।

राजस्व मंत्री ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के उस बयान प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना को खत्म करने, और विकसित भारत जी राम जी योजना की आलोचना कर भाजपा को गोडसेवादी करार दिया था।

राजस्व मंत्री ने मीडिया से चर्चा में भूपेश के बयान पर कहा कि ये उनकी सोच है। गोडसे तो राष्ट्रवादी व्यक्ति थे। भाजपा सरकार किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर योजना नहीं लाती है। विकसित भारत जी राम जी योजना लागू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में काम दिखेंगे।


अन्य पोस्ट