ताजा खबर

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, क्रू मेंबर समेत सात लोग थे सवार
24-Feb-2026 9:09 AM
रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, क्रू मेंबर समेत सात लोग थे सवार

रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस झारखंड के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह जानकारी रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने दी. इसमें सात लोग सवार थे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 23 फ़रवरी को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 विमान ‘रांची–दिल्ली’ सेक्टर पर मेडिकल इवैक्यूएशन (एयर एबुंलेंस) उड़ान भर रहा था.लेकिन यह विमान झारखंड के चतरा ज़िले के कसारिया पंचायत में हादसे का शिकार हो गया.

विमान में दो क्रू मेंबर सहित कुल सात लोग सवार थे. विमान ने रांची से शाम 7 बजकर 11 मिनट पर उड़ान भरी थी. कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद शाम 7 बजकर 34 मिनट पर विमान का कोलकाता से रडार संपर्क टूट गया. उस समय ये विमान वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल माइल दक्षिण-पूर्व में था.

ज़िला प्रशासन की खोज और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना की जांच के लिए एएआईबी की टीम रवाना की जा रही है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट