ताजा खबर
रायपुर, 7 जनवरी। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में मारुति रेजिडेंसी में एक युवती ने आत्महत्या की।
मिली जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व उसके पिता को किसी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जो अभी वर्तमान में जेल में बंद है आज उसकी जमानत याचिका की सुनवाई थी। जब उसे व्यक्ति की पत्नी कोर्ट पहुंची तो वहां पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
इसी दहशत में युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती का शव मेडिसिन हॉस्पिटल में रखा हुआ है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद थाना की पुलिस दो आरक्षक और एक महिला आरक्षक के साथ मृतका के घर पहुंचे। मृतका की मां से पुलिस ने कहा कि आपके पति के पुराने नारकोटिक एक्ट के मामले में पूछताछ कर रहा है। लगभग 3 साल पुराना केस हैं। मृतका के पिता के ऊपर, लगभग 2 घंटे से अधिक पूछताछ के बाद अचानक मृतका की मां को फोन से सूचना मिली कि मृतका ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका का नाम अनिमा पटेल पिता महेंद्र पटेल बताया गया है।
फिलहाल न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


