ताजा खबर

बसंत बिहार, गोविंद नगर, बसंत विहार व विध्य नगर में 16 एकड़ निजी भूमि में अवैध प्लाटिंग पर रोक
07-Jan-2026 7:48 PM
बसंत बिहार, गोविंद नगर, बसंत विहार व विध्य नगर में 16 एकड़ निजी भूमि में अवैध प्लाटिंग पर रोक

लगायी गयी, 26 भवन स्वामियों ने राजीनामा हेतु दिये आवेदन 

रायपुर, 7 जनवरी। जोन 1 नगर निवेश विभाग कर्मचारियों, मुख्यालय  उडनदस्ता की टीम ने संयुक्त रूप से नगर निगम जोन 1 क्षेत्र के भिन्न स्थानो पर अवैध निर्माणो को जमींदोज किया।

जोन अधिकारियों ने बताया कि जोन 1 अंतर्गत भनपुरी से खमतराई जाने वाले मार्ग पर 1 स्थान पर अवैध रूप से निर्माणाधीन शेड को तोड़ने की कार्यवाही स्थल पर की गई है। बसंत विहार गेट नंबर 1 के पास निर्मित लगभग 10 अवैध दुकाने  तोड़े गए। गोविंद नगर एवं अन्य स्थानों में निर्माणाधीन लगभग 7 मकानो को नियमानुसार तोडने की कार्यवाही नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा स्थल पर की गई है।

जोन 1 क्षेत्र में 5-5 की सीरीज में निर्माणाधीन अवैध रो हाउस को भी तोड़ा।  जोन 1 क्षेत्र अतर्गत बसत विहार व विध्य नगर में लगभग 16 एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निर्मित अवैध गुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर एवं वहा आवागमन अवरून्द करते हुए स्थल पर अवैव प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी है। बसत विहार और विध्यनगर क्षेत्र के 26 भवन स्वामियों ने नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग को राजीनामा आवेदन प्रस्तुत किए है।


अन्य पोस्ट