ताजा खबर

यूपी में एसआईआर के बाद ड्राफ़्ट लिस्ट जारी, 2.89 करोड़ वोटरों के नाम हटे
07-Jan-2026 10:17 AM
यूपी में एसआईआर के बाद ड्राफ़्ट लिस्ट जारी, 2.89 करोड़ वोटरों के नाम हटे

उत्तर प्रदेश मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) के बाद चुनाव आयोग ने ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट जारी की है. इस ड्राफ्ट लिस्ट के मुताबिक़ 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं.

चुनाव आयोग ने कहा है कि ये लिस्ट 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत तैयार की गई है. इसकी शुरुआत 27 अक्तूबर 2025 से हुई थी.

चुनाव आयोग के मुताबिक़ यूपी में एसआईआर का गणना चरण 4 नवंबर 2025 से शुरू हुआ था.

उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त नवदीप रिनवा ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, ''यूपी के 15 करोड़ 44 लाख तीस हजार बयानबे वोटरों का गणना प्रपत्र निकाला गया. पूरी प्रक्रिया के बाद 2.89 करोड़ वोटरों के नाम ड्राफ़्ट लिस्ट से हटे हैं.''

यूपी के मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक़ अब एक पोलिंग स्टेशन में 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे.

पहले ये संख्या क़रीब 1500 थी. इस वजह से नए पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. इस वजह से पूरी प्रक्रिया में समय लगा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट