ताजा खबर

हिमंत बिस्वा सरमा बोले- बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार बढ़ रहे हैं अत्याचार
07-Jan-2026 10:14 AM
हिमंत बिस्वा सरमा बोले- बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार बढ़ रहे हैं अत्याचार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार पर बयान दिया है.

मंगलवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''बांग्लादेश में जो हो रहा है वो हमारे लिए चिंता की बात है. हिंदू लोगों पर अत्याचार दिन पर दिन बढ़ ही रहा है. स्थिति चिंतनीय हैं और उनका असर असम पर भी हो सकता है.''

उन्होंने कहा, ''हमें अब थोड़ा सतर्क रहना होगा. हालात पर नज़र रखनी होगा और बांग्लादेश के हिंदू समाज को साहस भी देना होगा.''

बांग्‍लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्‍मद यूनुस की ओर से जारी एक और बयान में कहा गया था क‍ि इस तरह की क‍िसी भी ह‍िंसा की नए बांग्‍लादेश में कोई जगह नहीं है. दोष‍ियों को बख्‍़शा नहीं जाएगा.

मोहम्मद यूनुस ने कुछ महीने पहले भी धार्म‍िक आज़ादी की ह‍िफ़ाज़त करने की बात कही थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट