ताजा खबर
रायपुर, 7 जनवरी। शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर दोगुना मुनाफे के झांसे में आए ओडिशा के व्यक्ति से दो करोड़ ठग लिए गए।
केसिंगा कालाहांडी निवासी नेमीचंद जैन 51 ने अपने साथ हुई इस ठगी की कल देवेन्द्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 18 दिसंबर को उसे अर्चना अग्रवाल, विकास साहू, सुमित व अन्य दो ने काल कर शेयर बाजार में निवेश पर दोगुना मुनाफा का आफर दिया। इस पर भरोसा कर नेमीचंद ने उनके कहने और बताए गए एकाउंट में कई किश्तों में दो करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। 15 दिन बाद भी मुनाफा नहीं मिला तो ठगे जाने का अहसासर होने पर कल रिपोर्ट दर्ज कराई।
क्रेडिट कार्ड से 4.52 लाख निकाल लिए
इधर सफायर ग्रीन आमासिवनी निवासी धर्मैंद्र सिंह ने भी कर देर रात पुराने विधानसभा थाने में अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार 3 जनवरी की रात 8.15 बजे उसे 8210351790 फोन नंबर से कालर ने एसएमएस भेजा। इसमें भेजे गए लिंक को धर्मेन्द्र ने जैसे ही क्लिक किया उसके क्रेडिट कार्ड से 452132 रूपए आनलाइन विथड्राल कर लिया। पुलिस ने दोनों मामल धारा 318-4,3-5 के तहत दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।


