ताजा खबर

जंबूरी पर सीएम का पोस्ट डिलीट, असमंजस बढ़ा
07-Jan-2026 9:14 AM
जंबूरी पर सीएम का पोस्ट डिलीट, असमंजस बढ़ा

रायपुर, 7 जनवरी। स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी के आयोजन पर बड़ी असमंजस की स्थिति उभर आई है।

सीएम विष्णु देव साय ने कल  बालोद के दुघली में होने वाले एक्स पोस्ट कर इस आयोजन को छत्तीसगढ़ के गर्वकारी और सौभाग्य बताया था। इसके बाद यह समझा जा रहा था कि स्थगित होने की खबरों को विराम लग जाएगा । उन्होंने यह जंबूरी 9-13 जनवरी तक होने की जानकारी दी है‌। लेकिन आज सुबह अब से कुछ देर पहले सीएम का उक्त पोस्ट डिलीट होने के बाद भ्रम गहरा गया है।
इससे पहले जंबूरी के टेंडर घोटाले को लेकर मचे बवाल पर कमिश्नर बृजमोहन अग्रवाल ने स्थगित करने का बयान जारी किया था। इससे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, कमिश्नर इंद्रजीत सिंह खालसा ने इंकार किया था।
इस तरह से स्काउट गाइड के राज्य संगठन में अब दो खेमे उभर आए हैं। देखना होगा 9 जनवरी को उद्घाटन से पहले और क्या विवाद बढ़ता है। वहीं खालसा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वस्तुaस्थिति की जानकारी देंगे। दरसल यह पूरा विवाद टेंडर जारी होने से पहले दूधली में टेंट पंडाल व अन्य निर्माण शुरू होने को लेकर शुरू हुआ था।


अन्य पोस्ट