ताजा खबर
वंदे भारत 5,12,19 को विशाखापट्टनम नहीं जाएगी
01-Jan-2026 10:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 01 जनवरी। ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के रायगड़ा - विजयनगरम सेक्शन में अपग्रेडेशन कार्य के कारण यात्री ट्रेनों को रद्द एवं गंतव्य से पहले समाप्त एवं प्रारंभ का निर्णय लिया। जो इस प्रकार है:
ट्रेनों का रद्दीकरण
(1) 58528 विशाखापत्तनम - रायपुर पैसेंजर 05,12 एवं 19 जनवरी, को रद्द ।
(2) 58527 रायपुर- विशाखापत्तनम पैसेंजर 05,12 एवं 19 जनवरी को रद्द।
गंतव्य से पहले समाप्त / प्रारंभ होने वाली ट्रेन
20829 दुर्ग- विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस 05,12 एवं 19 जनवरी, को दुर्ग से चलकर रायगड़ा में समाप्त होगी।
20830 विशाखापट्टनम- दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस 05,12 एवं 19 जनवरी, को विशाखापट्टनम के स्थान पर रायगड़ा से दुर्ग के लिए रवाना होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


