ताजा खबर

मंत्रालय अधिकारी-कर्मियों के लिए ट्रेनिंग 6-7 को, केबिनेट के लिए प्रेसी बनाना सीखेंगे
31-Dec-2025 9:21 PM
मंत्रालय अधिकारी-कर्मियों के लिए ट्रेनिंग 6-7 को, केबिनेट के लिए प्रेसी बनाना सीखेंगे

रायपुर, 31 दिसंबर। साप्रवि मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के क्षमता-विकास के लिए न‌ए वर्ष में ट्रेनिंग सत्र आयोजित कर रहा। यह ट्रेनिंग उप सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी और सहायक अनुभाग अधिकारियों को दी जाएगी। इस दौरान उन्हें कार्यालयीन कार्यप्रणाली, नस्तियों में टीप, के साथ केबिनेट के लिए नस्ती

(Office Procedure, File Noting and Preparation of Cabinet Notes) तैयार के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उनकी कार्यप्रणाली में गुणवत्ता लाने के साथ कौशल उन्नयन में भी मदद मिलेगी।

 06 एवं 07 जनवरी, 2026, समय-10.00 बजे से 05.15 बजे तक मंत्रालय स्थित पंचम तल सभागार में पहला सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।  इसमें भाग लेने   40 उप सचिव/अवर सचिव एवं 40 अनुभाग अधिकारी/सहायक अनुभाग अधिकारियों (कुल 80) को सूचित किया गया है।


अन्य पोस्ट