ताजा खबर
चौथी बटालियन के जवान ने दी जान, कारण स्पष्ट नहीं
24-Feb-2026 6:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 24 फरवरी । माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में पदस्थ एक जवान ने खुदकुशी कर ली है। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।।मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन इक्का मूलतः जशपुर जिले के निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही बटालियन के वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इस बारे में भी पुलिस अभी चुप्पी साधे हुए है।
माना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से पूछताछ और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


