ताजा खबर

बजट में नहीं दिखी सरकार की बुद्धिमत्ता-भूपेश
24-Feb-2026 6:05 PM
बजट में नहीं दिखी सरकार की बुद्धिमत्ता-भूपेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 फरवरी। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बजट "ChatGPT Budget" है, जिसमें Artificial Intelligence का प्रयोग हुआ है। उन्होंने कहा कि बजट में सरकार की बुद्धिमत्ता नहीं दिखी और न ही अधिकारियों की गंभीरता।

बघेल ने बजट को "पतंग उड़ाने" की घोषणा बताया और कहा कि यह बजट जनता के जुमलों की पतंग काट देगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अपनी "अज्ञानता" से प्रदेश की "दुर्गति" करने के बाद जनता को बार-बार याद दिला रही है कि सिर्फ कांग्रेस ही "विकल्प" है।


अन्य पोस्ट