ताजा खबर
संघ प्रमुख भागवत पहुंचे, एम्स में आज युवा, सोनपैरी में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे
31-Dec-2025 9:01 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 दिसंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर बीती रात रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। जहां से वे सीधे जागृति मंडल कार्यालय के लिए रवाना हुए। इस दौरान भागवत राज्य में संगठन की विचारधारा, सामाजिक दायित्व और युवाओं की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा करेंगे। मोहन भागवत का यह प्रवास तीन दिन तक चलेगा। वे अभी 9 बजे से एम्स के आडिटोरियम में युवा सम्मेलन, दोपहर 3 बजे से सोनपैरी में 30 हजार लोगों के हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कल 1 जनवरी को सुबह वीआईपी रोड राम मंदिर में सामाजिक सद्भावना बैठक के बाद नागपुर लौटेंगे।।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


