ताजा खबर
निष्कासित नेत्री को महिला कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी !!
31-Dec-2025 8:45 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पदाधिकारियों की सूची को लेकर हलचल
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर,30 दिसंबर। महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। खास बात ये है कि पार्टी से निष्कासित महासमुंद की पूर्व नगर निगम अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग को राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है।
राशि ने पार्टी से बगावत कर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। तब से वो पार्टी से निष्कासित हैं।उनकी कांग्रेस में वापसी नहीं हो पाई है, लेकिन उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक का पद दिया गया है।
रायपुर की प्रीति उपाध्याय को समन्वयक बनाया गया है। इससे परे पंडरिया की पूर्व विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जबकि दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा की पुत्री तुलिका कर्मा को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


