ताजा खबर

दो कारतूस, पिस्टल के साथ हत्या का आरोपी तौकीर गिरफ्तार
30-Dec-2025 10:53 PM
दो कारतूस, पिस्टल के साथ हत्या का आरोपी तौकीर गिरफ्तार

रायपुर, 30 दिसंबर। टिकरापारा पुलिस ने भाठगांव स्थित रावणभाठा मैदान से पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली 35 निवासी बजरंग मंदिर रोड गोपाल स्टोर के पास राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर। हाल पता - गिट्टी खदान आयोध्या नगर टिकरापारा को  गिरफ्तार किया है। उसके पास से से 01  पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस तथा 02  खाली मैग्जीन जब्त किया गया है।इन्हे उसने नागपुर से लाना बताया है । तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली पूर्व में भी थाना सिविल लाईन से हत्या एवं नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में जेल जा चुका है। टिकरापारा में धारा 25 आर्म्स एक्ट दर्ज  किया  है।*


अन्य पोस्ट