ताजा खबर

अमृत भारत स्टेशन उरकुरा के पास बिजली ठप, क‌ई ट्रेनें जहां तहां रोका ग‌ईं
30-Dec-2025 10:10 PM
अमृत भारत स्टेशन उरकुरा के पास बिजली ठप, क‌ई ट्रेनें जहां तहां रोका ग‌ईं

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 30 दिसंबर।राजधानी से लगे उरकुरा क्षेत्र में ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन में ब्रेकडाउन होने के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसी लाइन की बिजली से ट्रेनें चलती हैं। उरकुरा को कुछ महीने पहले ही  महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन के रूप में पुनर्विकसित करने के बाद पीएम मोदी ने  वर्चुअल लोकार्पण किया था। वहीं एक माह पहले ही यहां ट्रेन डिरेल भी हो चुकी थी।

बहरहाल रात 8 बजे के बाद ओएच‌ई ब्रेक डाउन की वजह से कुछ ट्रेनों को रायपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। जो ट्रेनें रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी हैं उनमें अंधेरा छा गया है, जिससे यात्री काफी परेशान हो रहे हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी खराबी के चलते इलेक्ट्रिक लाइन बाधित हो गई, जिससे हावड़ा–मुंबई मार्ग पर परिचालन बाधित हुआ। भगत की कोठी, लिंक एक्सप्रेस, नौतनवा और एक पैसेंजर ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हैं, जिनमें अंधेरा होने और यात्रा में देरी होने से यात्री काफी परेशान हैं।


अन्य पोस्ट