ताजा खबर
ट्रांसपोर्ट नगर से दो किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ़्तार
30-Dec-2025 9:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 दिसंबर। राजस्थान के अंतर्राज्यीय डोडा तस्कर आरोपी दिलखुश विश्नोई को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर 04 के पास समराथन मारवाड़ी भोजनालय
डिलीवरी के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था।उससे 2.150 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा जब्त किया गया है । इसकी कुल कीमत लगभग 35,000/- रूपए बताई गई है। उसके धारा 15 नारकोटिक एक्ट दर्ज किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


