ताजा खबर

बकाया कर वसूली, 6 व्यवसायिक परिसर सील
20-Dec-2025 8:43 PM
 बकाया कर वसूली, 6 व्यवसायिक परिसर सील

रायपुर, 20 दिसंबर। निगम अमले ने जोन 10 के वॉर्ड 50, 52, 53 एवं 56 में कई वर्षों से कर बकाया रखने वाले व्यावसायिक परिसरों पर कार्यवाही की गई है।

नोटिस, डिमांड बिल एवं अंतिम सूचना के बावजूद कर का भुगतान न करने वाले 6 व्यावसायिक परिसरों में सील किया। इन परिसरों पर कुल ₹50,72,839/- की राशि बकाया था। इसमें से ₹ 4,41,012/- का धनादेश मौके पर जमा किया गया। 3 बकायेदार दुकानदारों ने  टैक्स जमा करने 2 दिवस का समय मांगा गया। 

इस कार्रवाई में जोन 10 के सहायक राजस्व अधिकारी  गौरीशंकर साहू, राजस्व निरीक्षक  नरेंद्र सोनी एवं समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।
नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि कर बकाया रखने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट