ताजा खबर
एक्स पर लिखा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपनी गिरफ्तारी का शक जताया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे इसको लेकर बकायदा सर्वे भी करा रहे हैं।
पूर्व सीएम ने एक्स पर लिखा कि
अमित शाह जी! डरूँगा नहीं.
तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर मुझे बदनाम करने की कोशिशों के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सर्वे करवा रहे हैं.
सर्वे एजेंसी की 70 टीमें छत्तीसगढ़ में जगह जगह जाकर लोगों से पूछ रही हैं कि क्या भूपेश बघेल को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए?
आज भिलाई में एक टीम के सदस्यों को मेरे साथियों ने पकड़ा तो राज़ खुला.
ग़ज़ब के गृहमंत्री हैं. विधि सम्मत कार्रवाई करने की जगह सर्वेक्षण करवा रहे हैं.
पहले महादेव सट्टा ऐप में मुझ पर अनर्गल आरोप लगाए. अब पीएमओ के अधिकारियों के ही सट्टेबाज़ी में होने के चर्चे होने लगे तो शराब घोटाले में घसीटने की कोशिश हो रही है.
अमित शाह जी, सुन लीजिए, चाहे जो हथकंडा अपनाइए, छत्तीसगढ़ की जनता मेरे और कांग्रेस के साथ खड़ी है.
मैं कांग्रेस का सिपाही हूं. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोरों की परवाह नहीं की तो आपसे क्योंकर डरने लगे?
न डरे हैं, न डरेंगे
लड़े हैं और लड़ेंगे


