ताजा खबर

शोभायात्रा में नाचने को लेकर विवाद पर हत्या करने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार
20-Dec-2025 8:39 PM
शोभायात्रा में नाचने  को लेकर विवाद पर हत्या करने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार

रायपुर, 20 दिसंबर। शोभायात्रा में नाचने की बात को लेकर विवाद में हत्या करने वाले आधा दर्जन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें 3 नाबालिग हैं 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती पर्व के उपलक्ष्य में शोभायात्रा में दिनेश निषाद उम्र 18 साल निवासी मोवा तालाब पार थाना पंडरी रायपुर अपने साथियों के साथ शामिल होकर नाच रहा था‌ तभी बेस्ट च्वाईस मोवा के सामने रात्रि लगभग 09ः45 बजे अंकित धुमाल वाले भीड़ मे नाच रहे लोगों के साथ नाचने के दौरान धक्का लगने से विवाद प्रारंभ हो गया। इसी बात पर उग्र होकर गगन टोडर, तोरण मारकण्डे, राहुल भारती एवं अन्य के द्वारा जान से मारने की नियत से अपने साथ लाये स्टील के पाईप, कड़ा तथा हाथ मुक्का से मारपीट कर दिनेश निषाद व उसके साथियों के साथ मारपीट कर अपने पास रखें धारदार वस्तु से दिनेश निषाद के सीना व पीठ में वार कर आहत कर दिया। आहत दिनेश निषाद को उसके साथियों ने अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया । जहां उपचार के दौरान  19 दिसंबर को प्रातः दिनेश निषाद की मृत्यु हो गई। इस पर कि आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी पुलिस ने धारा 103, 190, 191 दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की‌। और 3 आरोपी व विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक सहित कुल 06 को गिरफ्तार कर 1 धारदार वस्तु, स्टील का 03 पाईप एवं 01 कड़ा* जप्त कर सभी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है।
 
गिरफ्तार
 
01. राहुल भारती 22  पुरानी बस्ती सतनामी मोहल्ला मोवा पण्डरी ।
 
02. गगन टोडर  18  पुरानी बस्ती सतनामी पारा मोवा राज किराना स्टोर्स के पास पण्डरी।
 
03. तोरण कुमार मारकण्डे 20  पुरानी बस्ती सतनामी पारा राज किराना स्टोर्स के पास मोवा।
 
04. नाबालिग 3 लड़के ।

अन्य पोस्ट