ताजा खबर

हर्ष पांडे को कोकिन देने वाला आवेश सैय्यद गिरफ्तार
20-Dec-2025 6:25 PM
हर्ष पांडे को कोकिन देने वाला आवेश सैय्यद गिरफ्तार

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 20 दिसंबर ।  कोकिन के साथ गिरफ्तार हर्ष पांडे से हुई पूछताछ पर गंज पुलिस ने उसके  एक अन्य साथी आवेश सैय्यद को भी गिरफ्तार किया गया।आवेश सैय्यद भी  मूलतः गोंदिया महाराष्ट्र का निवासी है। इससे जब्त मोबाईल फोन में इनके कारोबार से संबंधित क‌ई जानकारी मिली है। पुलिस ने धारा 22 नारकोटिक एक्ट दर्ज किया है।

 हर्ष नरेश पांडेय पिता नरेश पांडेय उम्र 22 वर्ष निवासी सिविल लाईन माता मंदिर के पास गोंदिया  को गिरफ्तार कर कोकिन जब्त किया था।16.56 ग्राम कीमती लगभग 8,28,000/- रूपए  1 मोबाईल फोन  कीमत  8,38,000/- रूप‌ए किया गया था। पूछताछ में हर्ष ने आवेश सैय्यद से लाना बताया था ।


अन्य पोस्ट