ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर । तेलीबांधा पुलिस ने दर्जन भर से अधिक मामलों के आरोपी को 5 किलोग्राम गांजा एवं जंगली जीव गोह (गोइंहा) के साथ गिरफ्तार किया है। उसे
आरंग इन्दिरा चौक स्थित मोनू ब्रायलर दुकान पास पकड़ा गया। वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट चुका था। और तेलीबांधा में दर्ज नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहा था ।उससे जप्त गोइंहा को वन विभाग के सुपुर्द किया गया है ।*
मुखबिर की सूचना पर कि आरंग के इन्दिरा चौक स्थित मोनू ब्रायलर दुकान के पास एक्टिवा में सवार हुकुमत साहू 37को पकड़ा। उसकी
तलाशी लेने पर 5 किलो गांजा, नगदी और एक झोला में दो नग जंगली जीव गोह (गोइंहा) भी मिले। पुलिस ने गांजे की कीमत 2,50,000/- रूपए, बिक्री रकम 1,27,260/- रूपए एक्टीवा. सीजी 04 एन एक्स 9029, कुल कीमत 4,50,000/- रूपए आंका है।


