ताजा खबर

असम: हाथियों के टक्कर से रेल हादसा, कुछ हाथी मारे गए
20-Dec-2025 11:17 AM
असम: हाथियों के टक्कर से रेल हादसा, कुछ हाथी मारे गए

असम के होजाई ज़िले में शनिवार तड़के हाथियों के टक्कर से एक रेल हादसा हो गया. ट्रेन के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस घटना में आठ हाथी मारे गए और एक हाथी घायल हो गया.

रेलवे ने दावा किया है कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफ़आर) के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए.

एनएफ़आर की ओर से जारी बयान में कहा गया, "यह घटना ऐसे इलाके़ में हुई, जो हाथियों के लिए चिह्नित कॉरिडोर नहीं है."

"लोको पायलट ने हाथियों के झुंड को देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाए. हालांकि इसके बावजूद हाथी ट्रेन से टकरा गए."

प्रवक्ता के मुताबिक़, नई दिल्ली जा रही यह ट्रेन रात क़रीब 2.17 बजे हादसे का शिकार हुई. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट