ताजा खबर
त्रिपुरा में इंडिजीनस प्रोग्रेसिव रीजनल अलायन्स यानी 'टिपरा मोथा की युवा इकाई यूथ टिपरा फेडरेशन ने भारत के 'सेवन सिस्टर्स' (पूर्वोत्तर भारत के राज्यों) को भारत से अलग करने की धमकी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया.
शुक्रवार को अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त कार्यालय के सामने इस प्रदर्शन के दौरान संगठन के नेताओं ने कहा, “बांग्लादेश की नेशनल सिटिज़न्स पार्टी (एनसीपी) के नेता हसनत अब्दुल्ला और कई अन्य छोटे-बड़े नेताओं की ओर से पूर्वोत्तर भारत को भारत से अलग करने की हालिया धमकियां बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और उकसाने वाली हैं.”
संगठन के नेताओं ने कहा, “इस तरह के बयान न सिर्फ भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों के लिए नुकसानदेह हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए भी खतरा पैदा करते हैं.”
विरोध कार्यक्रम को देखते हुए अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त कार्यालय में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. मौके पर पुलिस अधीक्षक नमित पाठक भी मौजूद थे.
पिछले साल कुछ संगठनों ने इसी सहायक उच्चायुक्त कार्यालय पर हमला किया था. (bbc.com/hindi)


