ताजा खबर
OSMAN HADI/FACEBOOK
बांग्लादेश में इंक़लाब मंच के प्रवक्ता शरीफ़ उस्मान हादी का शव एक विमान से ढाका के हज़रत शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट ले आया गया है.
बांग्लादेश की विमान सेवा बांग्लादेश विमान की एक उड़ान से शुक्रवार शाम को उनका शव सिंगापुर से स्वदेश लाया गया.
12 दिसंबर को इंक़लाब मंच के प्रवक्ता और संसदीय चुनाव के लिए ढाका-आठ सीट के संभावित उम्मीदवार उस्मान हादी उपद्रवियों की गोलीबारी में बुरी तरह घायल हो गए थे.
ये घटना राजधानी ढाका विजयनगर वाटर टैंक इलाके के बॉक्स कलवर्ट रोड पर हुई थी.
पहले उन्हें इलाज के लिए ढाका मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.
इसके बाद ढाका एवरकेयर अस्पताल में तीन दिन इलाज के बाद उन्हें सिंगापुर ले जाया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
उस्मान हादी को गोली मारने के ख़िलाफ़ गुरुवार को प्रदर्शकारियों ने हिंसा की. उन्होंने दो अख़बारों प्रोथोम आलो और डेली स्टार के दफ़्तरों में आगजनी और तोड़फोड़ की.(bbc.com/hindi)


