ताजा खबर

मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर
19-Dec-2025 6:37 PM
मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 19 दिसंबर।
बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ अंतर्गत इन्द्रावती क्षेत्र के आदवाड़ा, कोटमेटा के जंगल-पहाड़ों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। डीआरजी बीजापुर द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे से रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही। अभियान में अब तक हथियारों सहित 5 लाख के  ईनामी एक नक्सली का शव बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान शुक्रवार की सुबह 6 बजे से डीआरजी बीजापुर और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर फायरिंग जारी है। अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से  01 माओवादी का शव, .303 रायफल, 9 एमएम पिस्टल सहित विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद की गई है।

मारे गए नक्सली की पहचान एसीएम फगनू माड़वी  निवासी गोरना, थाना बीजापुर के रूप में हुई है। वह भैरमगढ़ एरिया कमेटी का एसीएम था, जिस पर 05 लाख रुपये का इनाम घोषित था।


बरामद सामग्री में
.303 रायफल (01 मैगजीन, 03 राउंड)
9 एमएम पिस्टल (01 मैगजीन, 09 राउंड)
स्कैनर सेट (02 नग)
रेडियो, मेडिकल किट, कार्डेक्स वायर
माओवादी पि_ू, पिस्टल पाउच एवं माओवादी पर्चे शामिल हैं।

बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि वर्ष 2025 में सुरक्षाबलों की प्रभावी और समन्वित कार्रवाई से बस्तर में माओवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। उन्होंने कहा कि माओवाद संगठन की पूरी संरचना बिखर चुकी है। उन्होंने सक्रिय माओवादियों से हिंसा का मार्ग छोडक़र सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की।

 


अन्य पोस्ट