ताजा खबर

निरंजन दास को रिमांड पर लेगी ईडी, सौम्या को 14 दिन की जेल
19-Dec-2025 6:34 PM
निरंजन दास को रिमांड पर लेगी ईडी, सौम्या को 14 दिन की जेल

रायपुर, 19 दिसंबर। शराब घोटाले में दूसरी बार गिरफ्तार निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को जेल भेजने के बाद अहम घटनाक्रम में ईडी ने पूर्व आबकारी सचिव निरंजन दास को पेश करने आवेदन दिया है। बीते दो दिनों में सौम्या से हुई पूछताछ के बाद ईडी ने प्रोडक्शन वारंट पेश किया है। दास रायपुर जेल में हैं। उन्हें कल पेश किया जा सकता है।

आज ईडी ने तीन दिन की रिमांड पूरी होने पर पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया को शुक्रवार को विशेष न्यायालय में पेश किया। ईडी ने 16 दिसंबर को सौम्या को दूसरी बार गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आज कोर्ट ने सौम्या को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि बचाव पक्ष की ओर से जमानत याचिका दायर नहीं किया था।


अन्य पोस्ट