ताजा खबर

नवा रायपुर में 82 सरकारी-निजी संस्थानों को हजार एकड़ से अधिक जमीन आबंटित
19-Dec-2025 4:54 PM
नवा रायपुर में 82 सरकारी-निजी संस्थानों को हजार एकड़ से अधिक जमीन आबंटित

31 को दरों में रियायत, आवास-व्यावसायिक परिसर और औद्योगिक पार्क का होगा निर्माण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,19 दिसंबर। सरकार ने नवा रायपुर में पिछले 22 महीने में 82 सरकारी, और गैर सरकारी संस्थानों को एक हजार एकड़ से अधिक जमीन आबंटित की है। इनमें बिल्डर, कार्पोरेट  समूह और अस्पताल भी हैं। खास बात ये है कि 31 संस्थानों को जमीन की दरों में रियायत दी गई है।

 साय सरकार ने नवा रायपुर की बसाहट में तेजी लाने के लिए प्रयास किए हैं। इस दिशा में सरकारी और निजी संस्थानों को जमीन आबंटित किए गए। इनमें आवासीय, व्यावसायिक, और अन्य प्रयोजन के हैं। आवासीय प्रयोजन की जमीन की नीलामी हुई है। पिछले दो साल में जमीन के लिए 129 आवेदन आए थे, इनमें से 47 आवेदन लंबित है। अलग-अलग प्रयोजन के लिए न्यूनतम 2472 रूपए प्रति वर्गमीटर की दर से जमीन आबंटित किए गए। ये दर अस्पताल के लिए था। इसके अलावा व्यवसायिक प्रयोजन के लिए 9467 रूपए अधिकतम  दर रही है। करीब 31 संस्थाओं को रियायती दर पर जमीन दी गई है। ये 742 से लेकर 7167 रूपए प्रति वर्गमीटर रही है।

जमीन आबंटन की शर्तों में यह साफ है कि सार्वजनिक उपयोग के लिए जमीन के किसी भाग की जरूरत होगी, पट्टेदार मना नहीं करेगा।  यही नहीं, एनआरडीए की लिखित पूर्व स्वीकृति के बिना पट्टेदार उक्त भूमि का निर्धारित या विहित किए गए उपयोग के अतिरिक्त अन्य किसी प्रयोजन के लिए न तो उपयोग करेगा, और न ही किसी अन्य को ऐसी अनुमति देगा।

पट्टेदार द्वारा भवन अनुज्ञा के अनुसार ही भवनों का निर्माण किया जाएगा। लीज पट्टादाता द्वारा मंजूर की गई 30 वर्ष की अवधि के अंत में और इसके बाद भी दो बार प्रत्येक 30 वर्ष की अवधि के लिए पट्टेदार के निवेदन पर, और उसके बाद भी दो बार 30 वर्ष के लिए नवीनीकरण मंजूर की जाएगी।

जिन संस्थानों, और निजी समूहों को जमीन आबंटित की गई है, उनमें नवनीत गुप्ता, राहुल ट्रेडिंग कंपनी-वेयर हाऊस, एचपीसीएल-रेलवे कनेक्टिविटी, रोड निर्माण, पार्किंग, मे.वासू लॉजिस्टिक-व्यवसायिक, क्रिकेट संघ-अकादमी की स्थापना, मे.ईसीएसटी-आवासीय परिसर निर्माण, मे.बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड-कन्वेंशन सेंटर, स्पोटर््स क्लब, मे.गोदावरी पॉवर-आवासीय स्कूल निर्माण, मे.एस.सी.अग्रवाल-आवासीय प्लॉटेड निर्माण, मे.दीपक पांडेय-आवासीय प्लॉटेड, मे.एस.सी.अग्रवाल-मिश्रित उपयोग आवासीय, मे.दीपक पांडेय, आवासीय और छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेंटर- सिटी विकास, मे.एस.पी.बिल्डकॉन-आवासीय प्लॉट, मे.बारब्रिक प्रोजेक्ट-आवासीय परिसर, डी.वी.प्रोजेक्ट-मिश्रित उपयोग, डी.वी.प्रोजेक्ट-आवासीय प्रोविजन, एनटीपीसी लिमिटेड-आवासीय, मे.अविनाश डेव्लपर्स-आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए जमीन आबंटित की गई है।

इसके अलावा मे.सर्वमंगला प्रा.लि.-आवासीय प्रयोजन, ईओडब्ल्यू-एसीबी-मुख्यालय भवन और कार्यालय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा-मुख्यालय भवन, मे.व्यापक इंटरप्राइजेस-मीडिया कार्यालय, डी.वी.प्रोजेक्ट लि.-निगम कार्यालय, डी.वी.कार्प लि.-मीडिया कार्यालय, डी.वी.कार्प लि.-निगम कार्यालय, मे.गोयल कोल साइडिंग-होटल प्रयोजन, मे.अंबिका रियल इस्टेट-होटल प्रयोजन, मे. कालडा बर्न-कॉस्मेटिक सर्जरी, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी निगम-कार्यालय भवन, ईडी-कार्यालय, मे.मेफेयर रिसॉर्ट-गेस्ट हाऊस, सीबीएससी-क्षेत्रीय कार्यालय, मे.ईसीएचटी-आवासीय विकास, खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला-नवीन इंटीग्रेटेड, पॉवर जनरेशन कंपनी-कार्यालय, शांति पॉवर-आवासीय कॉमर्शियल प्रोजेक्ट, सैय्याजी होटल लि.-ब्रांडेड आवासीय विकास, मेफेयर-होटल एंड रिसॉर्ट, आमोद-प्रमोद के विकास के लिए, मे.दीपक पांडेय-आवासीय परिसर, मे.डी.वी.प्रोजेक्ट-आवासीय परिसर, एचपीसीएल-आवासीय परिसर, मे.गोकुल सुपरबाजार- व्यवसायिक प्रयोजन, मे. एस.एस.फिसरिस-स्पोटर््स कम व्यवसायिक प्रयोजन, डी.वी.प्रोजेक्ट-आवासीय परिसर, मे.हिमकांग-होटल विकास, आर.डी.वी.रियल कंस्ट्रक्शन-आवासीय परिसर, राज्य न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला-फोरेंसिक यूनिवर्सिटी, सीएसआईडीसी-औद्योगिक प्रयोजन, मे.कंट्रोल एस.डाटा सेंटर-डाटा सेंटर के विकास के लिए, पॉलीमेट्रिक इलेक्ट्रॉनिक्स- औद्योगिक प्रयोजन, सीएसआईडीसी-औद्योगिक गवर्नमेंट फैक्ट्री, पॉलीमेट्रिक लिमिटेड-सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग, मे.आईडेको-औद्योगिक प्रयोजन, मे.आईडेको-औद्योगिक प्रयोजन, मे.वीरेन्द्र अग्रवाल-औद्योगिक प्रयोजन, मे.पवन दीवान-औद्योगिक प्रयोजन, मे.भारत वॉल फैशन-औद्योगिक प्रयोजन, मे. रेल व्यास पैकेजेस-औद्योगिक प्रयोजन, मे.राठी बंधु-औद्योगिक प्रयोजन, मे. स्पाईस सिस्टम इंडिया-औद्योगिक प्रयोजन, मे.लक्ष्मी फूड-औद्योगिक प्रयोजन, मे.राठी बंधु-औद्योगिक प्रयोजन, मे. ईशा मार्केटिंग-औद्योगिक प्रयोजन, मे. एशियन एजेंसीज-औद्योगिक प्रयोजन, मे.वराईज प्रा.लि.-आईटी टॉवर, मे.इनोवेटिव इंडिया-आईटी, सीएसआईडीसी- मेडिकल डिवाइस पार्क, यश फैशन-औद्योगिक प्रयोजन, रैंक बैंक डाटा सेंटर-औद्योगिक प्रयोजन, सांत्वना मनोपचार हेतु-मनोपचार हेतु, मे.अपतामित्र-हेल्थ केयर-अंकोलॉजी हॉस्पिटल, मे.मिड्स किड्स केयर-क्लिनिक, मे.कालडा-बर्न सेंटर, बाम्बे हॉस्पिटल-300 बिस्तर अस्पताल, आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर-ऑर्ट ऑफ लिविंग उत्कृष्टता केन्द्र, सीएसआईडीसी-औद्योगिक प्रयोजन, सांई हेल्थ एजुकेशन-हॉस्पिटल, खेल विभाग-तीरंदाजी अकादमी, संस्कृति पुरातत्व कलाग्राम की स्थापना, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स-निलेट केन्द्र की स्थापना के लिए जमीन दी गई।


अन्य पोस्ट