ताजा खबर

सुकमा के एसडीओपी तोमेश वर्मा पर हमला, आरोपी दुर्ग निवासी
19-Dec-2025 3:29 PM
सुकमा के एसडीओपी तोमेश वर्मा पर  हमला, आरोपी दुर्ग निवासी

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

दंतेवाड़ा, 19 दिसंबर ।  दंतेवाड़ा में सुकमा के एसडीओपी तोमेश वर्मा पर चाकू से हमला किया गया है।

दंतेवाड़ा के टीवीएस शोरूम के पास यह सनसनीखेज घटना हुई।युवक ने अचानक वर्मा पर चाकू से वार किया। इसमें घायल वर्मा को  जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया।घटना के बाद मौके पर  हड़कंप मच गया।
हमलावर युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है  उसकी पहचान रविशंकर साहू, निवासी दुर्ग के रूप में हुई है।
 बताया जा रहा है कि आरोपी सुकमा से वर्मा  का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचा था ।


अन्य पोस्ट