ताजा खबर

लखनऊ टी20 मैच पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष बोले- 'दर्शकों का पूरा पैसा वापस होगा'
19-Dec-2025 10:06 AM
लखनऊ टी20 मैच पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष बोले- 'दर्शकों का पूरा पैसा वापस होगा'

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि लखनऊ टी20 मैच के दर्शकों का पूरा पैसा वापस किया जाएगा.

लखनऊ में बुधवार को 'घने कोहरे' की वजह से भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच चौथा टी20 मैच रद्द कर दिया गया था. इसके बाद दर्शकों का ग़ुस्सा फूट पड़ा था और उन्होंने टिकट के पैसे वापस करने की मांग की थी.

गुरुवार को बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "जहां तक लखनऊ के मैच का सवाल है, जो कल रद्द हुआ है, वो एकदम स्पष्ट है कि अगर किसी भी मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, तो पैसा वापस किया जाएगा."

उन्होंने कहा, "हम यूपीसीए से संपर्क में हैं, उन्हें बोला गया है. उन्होंने पैसा वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दर्शकों को उनका एक-एक पैसा वापस मिलेगा."

भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच पांचवां और आख़िरी टी20 मैच शुक्रवार, 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. भारत इस सिरीज़ में 2-1 से आगे है.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट