ताजा खबर
श्रीसीमेंट प्लांट आज से लाक आउट
19-Dec-2025 8:53 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 दिसंबर। बलौदा बाजार स्थित श्री सीमेंट प्लांट आज से अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। संयंत्र प्रबंधन ने लाक आउट का आदेश जारी किया है। इस दौरान कर्मचारी नो वर्क नो पे की स्थिति में रहेंगे।संयंत्र के 1300 से अधिक श्रमिक कर्मचारी 9 दिन से अधिक समय से हड़ताल पर हैं। वे अपनी 7 मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। श्रमिकों ने लाक आउट को नियमों के विपरीत बताया। प्रबंधन द्वारा लाख आउट का ऐसा फैसला छत्तीसगढ़ में संभवतः पहली बार हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


