ताजा खबर

सड़क हादसे में महिला पत्रकार गायत्री सिंह घायल
18-Dec-2025 10:00 PM
सड़क हादसे में महिला पत्रकार गायत्री सिंह घायल

रायपुर, 18 दिसंबर। तेलीबंधा थाना इलाके में आज  सड़क हादसे में महिला पत्रकार गायत्री सिंह बुरी तरह से घायल हो गई हैं।घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायल महिला पत्रकार सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने  टक्कर मार दी। आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए।

तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना अचानक हुई और घायल महिला को तुरंत  आंबेडकर अस्पताल के केजुअल्टी ट्रामा यूनिट में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि  चोटें इतनी गंभीर हैं कि पैरों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी और कटौती (अंपुटेशन) की संभावना भी जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल चालक फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट