ताजा खबर

गुरू घासीदास ने समग्र समाज को समरसता का संदेश दिया - अजय जम्वाल
18-Dec-2025 8:20 PM
गुरू घासीदास  ने समग्र समाज को समरसता का संदेश दिया - अजय जम्वाल

रायपुर, 18 दिसंबर। भाजपा प्रदेश कार्यालय ठाकरे परिसर में  क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर जम्वाल ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा' ने जातिगत भेदभाव, छुआछूत व ऊंचनींच जैसी कुप्रथाओं के बदले समानता का संदेश दिया।  किरण देव ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के विचार आज भी समानता और मानवता के संदेश देते हैं।

 
इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी, प्रदेश मंत्री अमित साहू, कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, रायपुर शहर जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक पूनम चंद्राकर, दीपेश अरोरा सहित बड़ी संख्या में  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट