ताजा खबर

सुंदर नगर के पहाड़ी तालाब क्षेत्र में पुलिस चौकी का उद्घाटन
18-Dec-2025 8:08 PM
सुंदर नगर के पहाड़ी तालाब क्षेत्र में पुलिस चौकी का उद्घाटन

रायपुर, 18 दिसंबर। विधायक सुनील सोनी ने आज  सुंदर नगर के पहाड़ी तालाब क्षेत्र में में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन कर सभी को बधाई दी। 

साथ ही उन्होंने इस पुलिस चौकी में सुविधाओं के विस्तार हेतु 5 लाख रूपए की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत रहे, क्षेत्र अपराधमुक्त बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ते हुए विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचे इस संकल्प के साथ हम लगातार कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, एस‌एसपी लाल उमेद सिंह अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता कार्यकर्ता, नागरिक मौजूद थे।


अन्य पोस्ट