ताजा खबर
AQIB DAR FAMILY
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने आईपीएल ऑक्शन 2026 में आक़िब नबी डार पर बड़ी बोली लगने पर बधाई दी है.
उमर अब्दुल्लाह ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "इस शानदार उपलब्धि के लिए आक़िब नबी डार को बहुत-बहुत बधाई. हम सभी को उन पर बेहद गर्व है और मुझे खुशी है कि उनकी कड़ी मेहनत का फल उन्हें मिला है."
"अब हम सीज़न शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि आक़िब की कामयाबियों का जश्न मना सकें. अपनी बात करूं तो मैं अब दिल्ली कैपिटल्स का समर्थक बन गया हूं और उनका हौसला बढ़ाने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं."
दिल्ली कैपिटल्स ने आक़िब डार को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा है. यह कीमत उनके बेस प्राइस से 28 गुना ज्यादा है.
दलीप ट्रॉफ़ी के हाल के सेशन में जम्मू-कश्मीर के तेज़ गेंदबाज आक़िब डार ने शानदार गेंदबाजी की थी. वो दलीप ट्रॉफ़ी के इतिहास में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने.
जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर आक़िब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में दमदार प्रदर्शन करते रहे हैं. 29 साल के खिलाड़ी ने अब तक भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है.(bbc.com/hindi)


