ताजा खबर
प्रियंका गांधी ने कहा, 'उम्मीद है पीएम मोदी इसराइली संसद में ग़ज़ा जनसंहार का भी ज़िक्र करेंगे'
25-Feb-2026 11:28 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल दौरे और वहां की संसद (क्नेसेट) में उनके संबोधन पर प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने इसराइल दौरे के दौरान क्नेसेट को संबोधित करते समय ग़ज़ा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के जनसंहार का ज़िक्र करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे."
प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हमेशा सही के साथ खड़ा हुआ है.
उन्होंने कहा, "हमें दुनिया को सत्य, शांति और न्याय का रास्ता दिखाना जारी रखना चाहिए."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसराइल के लिए रवाना हो गए हैं. वह दो दिवसीय दौरे पर इसराइल में रहेंगे. इस दौरान वह इसराइली संसद को भी संबोधित करने वाले हैं.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


